रेगिस्तान में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक शिकारी

0
Dangerous-desert-Animals

5 Most Dangerous Desert Animals in The World:

आज हम आपको रेगिस्तान में पाए जाने वाले ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एनिमल किंगडम में सबसे खतरनाक साबित होते हैं। यह जीव न सिर्फ अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं, बल्कि बेहतरीन शिकार करने की तकनीक के लिए भी मशहूर हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं रेगिस्तान के 5 सबसे खतरनाक जीवों के बारे में-

5 Most Dangerous Desert Animals in The World:

Sidewinder Snake

Sidewinder-Snake
Credit: dhphoto.cz

यह रेगिस्तान में पाया जाने वाला एक जहरीला सांप है, जिसे Horned Rattlesnake और Sidewinder Rattlesnake के नाम से भी जाना जाता है। सांप की यह प्रजाति मुख्य रूप से अमेरिका और मेक्सिको के रेगिस्तानी इलाकों में पाई जाती है, जो 29 km प्रति घंटा की रफ्तार से रेंगता है। लेकिन यह सांप अपने शिकार को पकड़ने के लिए कभी भी उसका पीछा नहीं करता बल्कि एक अलग रणनीति अपनाता है। Sidewinder Snake सबसे पहले अपना शिकार खोजता है, एक बार जब यह शिकार को टारगेट कर लेता है, फिर रेत में छिप कर उस पर घात लगाए रखता है।

Sidewinder Snake ऐसी जगह पर छिपता है जहां शिकार की गतिविधि सबसे ज्यादा होती है, खासतौर से उसका बिल। यह रेत में अपने शरीर को हिलाते हुए पूरी तरह से छिपा लेता है और सिर्फ आंखों को बाहर छोड़ता है, जिससे वह शिकार पर नजर रख सके। क्योंकि Sidewinder Snake का शारीरिक रंग रेत से काफी मिलता जुलता है इसलिए कोई भी जीव उसकी छोटी सी आंखों को आसानी से पहचान नहीं पाता। जैसे ही छिपकली, चूहा या कोई जीव Sidewinder Snake के पास से होकर गुजरता है यह सांप तुरंत उस पर हमला कर देता है। अचानक हुए इस हमले से शिकार को बचने या भागने का मौका नहीं मिलता और वह इस सांप का शिकार बन जाता है।

Antlion

Antlion
Credit: brisbaneinsects

यह रेत में छिपा एक ऐसा खतरनाक जीव है, जो अपने शिकार को फंसाने और डेथ ट्रैप बनाने के लिए जाना जाता है। Antlion नामक यह जीव सिर्फ रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह जीव रेत में गड्ढा खोदकर शिकार के लिए डेथ ट्रैप तैयार करता है, जो 45 डिग्री के एंगल में बना होता है। गड्ढे के ठीक नीचे Antlion छिप कर अपने शिकार का इंतजार करता है। इस डेथ ट्रैप में चींटी और छोटे रेंगने वाले जीव गिर जाते हैं और आसानी से बाहर नहीं निकल पाते। जब तक शिकार गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश करता है, तब तक Antlion तेजी से उसे अपने चुंगल में फंसा लेता है।

दरअसल जब कोई जीव डेथ ट्रैप से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो वह रेत में फिसल जाता है और बाहर नहीं निकल पाता, वहीं रेत के अंदर छिप कर बैठा Antlion रेत को इस तरह से उछालता है कि बाहर निकल रहा जीव वापस गड्ढे में गिर जाए। जैसे ही शिकार Antlion के करीब आता है, वह उसे डंक मार देता है जिसकी वजह से शिकार का शरीर प्रतिक्रिया करने लायक नहीं रहता और दम तोड़ देता है। Antlion इतना क्रूर और हमलावर होता है कि कभी-कभी शिकार को पकड़ कर उसे तेजी से जमीन पर पटक देता है, ताकि वह जल्दी मर जाए और वह उसे खा सके। आपको बता दे कि रेत में रहने वाले इस खतरनाक जीव की खोज साल 1802 में की गई थी, तब से लेकर अब तक यह अपनी शिकार करने की नीति को लेकर जाना जाता है।

Golden Mole

Golden Mole
Credit: scitechdaily

दक्षिण अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाके में पाया जाने वाले Golden Mole अपने आप में बेहद विचित्र है, जो रेगिस्तान की रेत में तैरने की खासियत रखता है। जी हां… आपने बिल्कुल सही सुना, Golden Mole अपना सफर तय करने के लिए रेत से बाहर नहीं निकलता, बल्कि उसे अंदर ही अंदर तैरते हुए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है। इस गोल्डन फर वाले जीव की खोज साल 1825 में की गई थी, जो एक प्रकार से अंधा होता है।

दरअसल इसके फर इतने लंबे होते हैं कि उसकी आंखे पूरी तरह से ढक जाती हैं। लेकिन इसके कान इतने तेज होते हैं कि रेत के ऊपर होने वाली हर छोटी से छोटी गतिविधि को तुरंत पहचान लेते हैं। बिना आंखों के भी Golden Mole अपने शिकार की हरकत से उसे खोज लेता है और तुरंत उस पर हमला कर देता है। यह जीव दिन ही नहीं बल्कि रात के समय भी काफी सक्रिय रहता है और अपना निशाना कभी भी चूकने नहीं देता। दुनिया भर में Golden Mole की 21 अलग-अलग प्रजातियां खोजी जा चुकी हैं।

Seothyra

Seothyra
Credit: spiderid

मकड़ी कितनी खतरनाक शिकारी होती है इस बारे में तो हम सभी जानते हैं, लेकिन रेगिस्तान में पाई जाने वाली Seothyra अलग तरीके से शिकार करने के लिए जानी जाती है। Seothyra को Buck Spoor Spiders और Spoor Spiders के नाम से भी जाना जाता है, जो शिकार करने से पहले अपने शरीर को रेत के जाल से पूरी तरह से ढक लेती है। यह मकड़ी उस जगह पर छिपती है, जहां चींटियों की आवाजाही सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि वही इसका भोजन बनती हैं।

Spoor Spiders रेत के कणों के अंदर एक गहरी नली तैयार कर लेती है और उसमें छिप जाती है, जबकि ऊपरी हिस्से में अपना जाल छोड़ देती है ताकि शिकार उसमें फंस जाए। वह रेत के अंदर से तेज तेज सांस लेती है, ताकि रेत हिल सके और शिकारी को ऐसा लगे कि वहां कोई छोटा जीव मौजूद है जिसे वह खा सकता है। जैसे ही चींटियां भोजन की तलाश में मकड़ी के जाल के पास आती हैं और उसमें फंस जाती हैं। इसके बाद Spoor Spiders बिजली की तेजी से अपने शिकार को दबोच लेती है और उसे रेत के नीचे खींच लेती है।

Spider Wasps

Spider-Wasps
Credit: brisbaneinsects

यह तो हम सभी जानते हैं कि हम सभी की फूड चैन एक दूसरे से जुड़ी हुई है, इसी तरह एनिमल किंगडम में भी एक जीव पर दूसरा जीव निर्भर रहता है। जिस तरह मकड़ी छोटे जीवों का शिकार करके जीवित रहती है, उसी तरह Spider Wasps उनका शिकार करके जिंदा रहता है। रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए अक्सर गोल्डन स्पाइडर रेत के अंदर अपना घर बनाता है, वह 50 सेंटीमीटर गहरा गड्ढा खोदता है ताकि अंदर का तापमान ठंडा रह सके। लेकिन इस स्पाइडर को Spider Wasps से सबसे ज्यादा खतरा होता है, जो उसे भयानक मौत देता है।

Spider Wasps रेत के अंदर बिल में छिपे स्पाइडर को ढूंढने के लिए जी जान लगा देते हैं और जैसे ही उन्हें स्पाइडर के बिल का अंदेशा होता है वह तुरंत रेत को खोदना शुरू कर देते हैं। Spider Wasps अपने शरीर के वजन से 80 हजार गुना तेजी से रेत को खोद सकता है और ऐसा करते हुए वह बहुत तेजी से गोल्डन स्पाइडर तक पहुंच जाता है। अगर एक बार Spider Wasps ने गोल्डन स्पाइडर पर पकड़ बना ली, तो उसके हमले से बच पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। Wasps के डंक से स्पाइडर तुरंत पेरालाइस हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है।

तो ये थे रेगिस्तान की रेत में छिप कर शिकार करने वाले सबसे खतरनाक जीव, जो कई बार इंसानों के लिए भी घातक साबित हो जाते हैं। अगर आप इस तरह के जीवों से बचे रहना चाहते हैं तो रेत में अपने कदम फूंक फूंक कर रखें। इनमें से आपको कौन सा जीव सबसे ज्यादा खतरनाक लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें:

शिकारियों से बचने के लिए अनोखे तरीके आजमाते हैं ये जीव

दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मछलियां

वैज्ञानिकों ने खोजी दुनिया की सबसे बड़ी मधुमक्खी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here