जलपरियों के रहस्य से उठा पर्दा!

1
Mermaid

क्या सच में जलपरी होती है?

यूं तो दुनिया में कई रहस्यमयी जगह हैं लेकिन समुद्र की बात कुछ अलग है…कहा जाता है कि समुद्र अपने गर्भ में कई रहस्य छिपाए हुए हैं…जिनसे इंसान आज भी अनजान है…समुद्र की गर्त में कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है… या यू कहें कि इसके नीचे एक अलग ही दुनिया मौजूद हैं…जिनमें से एक है mermaid…जिसे जलपरी के नाम से भी जाना जाता हैं…ये आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य है,कई लोगों ने जलपरियों का देखने का दावा भी किया है…तो चलिए आज हम mermaid  के रहस्य से रूबरू कराते हैं…

कुछ लोग जलपरियों को मरमेड तो कुछ इन्हें मत्स्यकन्या के नाम से जानते हैं…कहते हैं कि जलपरी देखने में बेहद ही खूबसूरत होती हैं…इनका शरीर की बनावट कुछ अजीब सी होती है…जिसमें शरीर का ऊपरी हिस्सा इंसान की तरह होता है और निचला हिस्सा मछली की तरह…

समय-समय पर दुनियाभर से जलपरियों को देखने के दावे की खबरें सामने आती रहती हैं…लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि अभी तक इनके बारे में कोई ठोस सबूत नहीं मिला हैं…शायद यही वजह है कि कुछ लोग इसे महज अंधविश्वास मानते हैं तो कुछ  सच…

जलपरी से जुड़े दावे

विशाखापट्टनम-जलपरियों से जुड़ा पहला दावा विशाखापट्टनम के जुड़ा है… जहां विशाखापट्टनम तट के किनारे एक अजीबोगरीब जीव मिला मिला, जिसे देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गई…दरअसल जब यहां के लोग समुद्र किनारे पहुंचे, तो उन्हें कुछ ऐसा दिखाई दिया.. जिसे देखकर उनकी आंखें खुली की खुली रह गई…कुछ लोगों ने इसे मछली कहा, तो कुछ ने दावा किया कि ये मछली और इंसान का मिला जुला रूप है…वही कई लोगों ने जलपरि, mermaid और मत्स्यकन्या भी बताया…शायद यही वजह है कि कुछ लोग आज भी मानते हैं कि धरती पर जलपरियों का वज़ूद है…

म्यांमार- वही दूसरा किस्सा म्यांमार का है जहां सोशल मीडिया पर एक अजीब जीव का वीडियो खूब वायरल हुआ…जिसे देखकर अफवाह उड़ी… की ये जीव जलपरी का ही एक रूप है…हुआ यूं कि ओखी नाम के चक्रवात के दौरान एक जीव सामने आया जो लकड़ी के तख्त पर लेटे हुए था…वीडियो में जीव के हाथ पीछे बंधे थे…इतना ही नहीं लोगों का ये भी मानना था कि वो जिंदा था क्योंकि वो धीरे धीरे सांस ले रहा था…

लेकिन जब सच से पर्दा उठा तो मामला कुछ और ही निकला..दरअसल ये महज एक कलाकृति थी.. जिसे म्यांमार के ही एक आर्टिस्ट ने तैयार किया था…बताया जाता है कि उसने इसे लकड़ी और fiber की मदद से आकार दिया था जिसे लोगों ने mermaid  बनाकर सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया…वही सांस लेने का रहस्य का सच ये है कि इसके गले में एक मोटर फिट थी..जब वो चलती, तो लगता था कि मानो जलपरी सांस ले रही है….हालांकि इस आर्टिस्ट ने कहानियों वाली जलपरी की जगह एक मोटी और जमीन पर पड़े मांस के बड़े से टुकड़े की भद्दी सी दिखने वाली जलपरि बनाई थी…लेकिन सच तो ये है कि लोगों ने बिना सोचे समझे उसे जलपरी का नाम दे दिया…

उत्तरप्रदेश- यूपी के सहारनपुर की बात करें तो वहां एक ऐसी बच्ची ने जन्म लिया.. जो देखने में नन्हीं जलपरी, mermaid लग रही थी…लेकिन वह केवल 10 मिनट तक ही जीवित रह पायी…कुछ लोगों ने इसे देखकर शिशु जलपरी या baby mermaid कहा.. तो कुछ ने इसे चमत्कार बताया…लेकिन असली सच कुछ और ही था…दरअसल ऊपर से देखने में सामान्य शरीर और नीचे से एकल अंग के साथ बच्ची का जन्म हुआ था…इस वजह से तय करना मुश्किल था कि बच्चे का जेंडर क्या है उसके हाथ मछली के पंखों की तरह फैले थे और निचला हिस्सा पूंछ की तरह था…ये एक प्रकार की जन्मजात विकृति थी…

डॉक्टरों का कहना है कि इस विकार को सिरिनोमीलिया या मरमेड सिंड्रोम है…ऐसी अवस्था में गर्भ में बच्चे का सही विकास नहीं हो पाता और अपूर्ण शरीर के साथ शिशु का जन्म होता है…ऐसे बच्चे का लंबे समय तक जीवित रह पाना मुश्किल होता है…

गुजरात- कहते हैं ना, कि जिस चीज को हम ज्यादा पसंद करते हैं वो हमें बार-बार दिखाई देने लगती है.. फिर चाहे उसका वजूद हो या ना हो…और ऐसा ही कुछ mermaid के साथ भी है..जलपरियों से जुड़े किस्से सुनना, आज भी लोगों को खूब भाता है…यही वजह है कि गुजरात के तट पर एक जलपरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी…असल में ये असली जलपरी नहीं थी बल्कि इसे फिल्म Pirates of the Caribbean पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन में प्रोप के तौर पर इस्तेमाल किया गया था…इसे फेमस आर्टिस्ट joel harlow ने फिल्म के लिए तैयार किया था..सच चाहे जो भी हो, लेकिन आए दिन इनसे जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं…

प्राचीन रहस्य या मिथ

पुराणों की माने तो, उनमें भी जलपरियों या मरमेड का जिक्र किया गया हैं…लेकिन पुराणों में इन्हें मत्स्य कन्या के रूप में बताया गया है…रामायण के थाई और कंबोडिया वर्जन में रावण की बेटी सुवर्णमछा का उल्लेख है जिसे सोने की जलपरी कहा जाता है…

वही भारतीय दंतकथाओं में भगवान विष्णु के मत्स्यावतार का भी जिक्र मिलता है जिसके शरीर का ऊपरी हिस्सा इंसान का और निचला हिस्सा मछली का है…कहते हैं कि सृष्टी समाप्त होने वाली थी.. तब नई सृष्टि के निर्माण के लिए खुद भगवान विष्णु ने मत्स्य का रूप धारण किया..

इसी चरह चीन, अरब और ग्रीक की लोककथाओं में भी mermaid जलपरियों के कई किस्से, कहानी पढ़ने को मिलते हैं…

आखिर में सच क्या है और झूठ क्या.. ये तो वैज्ञानिक ही बता सकते हैं….लेकिन……….. एक बात तो सच है कि mermaid या जलपरियों से जुड़े दावे और कहानियों को सुनना ना सिर्फ बच्चों को पसंद है बल्कि बड़े लोग भी इनके रहस्य को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं…

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here