चांद से जुड़ी इन बातों को आप नहीं जानते होंगे

0
Moon Facts

Amazing facts about Moon

चाँद हमारी धरती का इकलौता natural satellite है. जिसकी उत्पति, सौर मंडल के निर्माण के लगभग 50 मिलियन साल बाद हुई होगी । लेकिन कुछ वैज्ञानिको का मानना है कि आज से 450 करोड़ साल पहले ‘थिया’ (Theia) नाम का ग्रह धरती से टकराया और धरती का कुछ हिस्सा टूट कर अलग हो गया जो चाँद बना। उस समय धरती द्रव (liquid) थी। तो चलिए चांद से जुड़ी और कई दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं ..

चाँद 27.3 दिनो में धरती का एक चक्कर पूरा करता है।

सभी को लगता है  कि चांद गोल है लेकिन चांद गोल नहीं है बल्कि अंडे के आकार का है।

चाँद पर अभी तक सिर्फ 12 मनुष्य ही गए है। जिसमें से  नील आर्मस्ट्रोग  चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने जब चाँद पर अपना पहला कदम रखा तो। उससे जो निशान चाँद की जमीन पर बना वो अभी तक ज्यों का त्यों ही है और लाखों साल तक ऐसा ही रहेगा। इसकी वजह वहां हवा का ना होना है । जिससे ये नहीं मिटेगा।

क्या आप जानते हैं ,पूरा चाँद आधे चाँद से 9 गुना ज्यादा चमकदार है? चाँद का वजन लगभग 81,00,00,00, 000 (81 अरब) टन है।

चाँद पर Low Gravity  है।इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी से कम है।इसीलिए अगर आप का वजन धरती पर 60 किलो है तो चाँद पर 10किलो ही होगा।

हमेशा से कई वैज्ञानिकों ने माना कि चाँद पर पानी मौजूद है । लेकिन खोजा किसी ने नही था।चन्द्रयान के द्वारा भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा पर पानी को खोज निकाला। Aug 21, 2018 में सबसे पहले चन्द्रयान के द्वारा भारत के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा पर water ice की खोज की।

अब तक जितने भी अपोलो अंतरिक्ष यान चाँद  पर गए । वहां से लगभग 296 चट्टानों के टुकड़े लेकर आए जिनका वजन 382 किलो था।

धरती से चांद को देखने पर उसका सिर्फ एक हिस्सा ही दिखता है । इसलिए चाँद का दूसरे हिस्से को आज तक धरती से किसी मनुष्य ने नही देखा।क्या आप जानते हैं कि चाँद का सिर्फ 59 प्रतीशत हिस्सा ही धरती से दिखता है? चांद, धरती के आकार का केवल 27 % ही है।

चाँद का व्यास धरती के व्यास का सिर्फ चौथा हिस्सा है और लगभग 49चाँद धरती में समा सकते हैं।

क्या आपको पता है चाँद हर साल धरती से 4 सेंटीमीटर दूर खिसक रहा है। अब से 50 अरब साल बाद चाँद धरती के ईर्द-गिर्द एक चक्कर 47 दिन में पूरा करेगा जो कि अभी 27.3 दिन में करता है ।लेकिन ऐसा होगा नहीं क्योंकि अब से 5 अरब साल बाद धरती भी सूर्य के साथ खत्म हो जाएगी।

1950 में अमेरिका , चांद को एटम बम से उड़ाने की योजना बना रहा है। ये खबरें बहुत जोरों पर थी । लेकिन बाद में पता चला कि अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने यह सनसनीखेज योजना अपने विरोधी रूस को डराने के लिए कही थी।

अगर आप अपने इंटरनेट की स्पीड से खुश नहीं हैं तो आपको  चांद पर चले जाना चाहिए। जी हां, नासा ने चांद पर वाई-फाई कनेक्शन की सुविधा दी है । इसीलिए उसके नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है । जिसकी 19 एमबीपीएस स्पीड थी।

पृथ्वी का चक्कर लगाते समय चांद की विभिन्न phases यानी अवस्थाएँ हैं। जो पृथ्वी, चंद्रमा और  सूर्य की सापेक्ष स्थिति (Relative position) में होने वाले परिवर्तनों के कारण बनती हैं ।चंद्रमा की इन्हीं अवस्थाओ  को New Moon, full moon और blue moon  कहा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here