PERSEVERANCE ROVER ने मंगल ग्रह पर खोजा अद्भुत हरा पत्थर

0
Mysterious-green-rock-on-mars

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का सबसे महत्वपूर्ण Mars 2020 मिशन के तहत भेजा गया PERSEVERANCE ROVER मंगल ग्रह पर लगातार काम कर रहा है, इस दौरान वह लाल ग्रह से जुड़ी सभी जानकारी धरती तक भेज रहा है। वहीं वैज्ञानिक PERSEVERANCE ROVER द्वारा भेजी गई जानकारी और आंकड़ों का विश्लेषण करने में लगे हैं, इसी बीच PERSEVERANCE ROVER ने मंगल की जमीन पर एक अद्भुत हरे रंग का पत्थर ढूंढने में सफलता प्राप्त की है।

आमतौर पर लाल ग्रह में इस तरह का रंगीन और चमकदार पत्थर देखने को नहीं मिलता है, ऐसे में PERSEVERANCE ROVER द्वारा इसकी खोज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नासा ने उस पत्थर की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है, जो दिखने में काफी हद तक उल्कापिंड की तरह लगता है और उसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर के करीब है। हालांकि वैज्ञानिक अभी तक ये पता नहीं लगा पाए कि मंगल पर मिला यह पत्थर सामान्य है या फिर उसके पीछे कोई इतिहास है।

PERSEVERANCE ROVER ने तोड़ा पत्थर

नासा द्वारा मिली जानकारी से पता चलता है कि PERSEVERANCE ROVER में एक खास तरह का उपकरण लगा है, जिसके जरिए पत्थर को तोड़ने का काम किया जाता है। ऐसे में जब PERSEVERANCE ROVER ने इस अद्भुत पत्थर की खोज की, तो उसकी जानकारी जुटाने के लिए उपकरण का इस्तेमाल करके पत्थर को तोड़ दिया। मंगल ग्रह पर मिले अद्भुत पत्थर पर लेजर के निशान देखने को मिलते हैं, जो PERSEVERANCE ROVER द्वारा लेजर उपकरण का इस्तेमाल करने से बने हैं। आपको बता दें कि PERSEVERANCE ROVER ने पत्थर पर लेजर उपकरण का इस्तेमाल इसलिए किया, ताकि वह मंगल की भूगर्भीय (Geological) आंकड़ों को इकट्ठा कर सके।

नासा ने Mars 2020 मिशन के तहत PERSEVERANCE ROVER को 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह की सतह पर उतारा था, यह उपकरण मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश करेगा। साथ ही वहां की मिट्टी और चट्टानों के नमूने अपने साथ धरती पर वापस लेकर लौटेगा, जिसकी जांच करके वैज्ञानिकों को मंगल पर जीवन तलाश करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें:

Gliese 1214 b ग्रह पर जमीन नहीं बल्कि चारों तरह मौजूद है पानी ही पानी

क्या हम एक अरब मंजिला इमारत बना सकते हैं?

ब्रह्माण्ड के 5 सबसे खतरनाक ग्रह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here