Meteorite के टुकड़े से रातों रात करोड़पति बन गया शख्स

0
Indonesian man becomes millionaire

Indonesian man becomes overnight millionaire after meteorite crashes through his roof:

वो कहते हैं न कि देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है, ऐसा ही कुछ हुआ इंडोनेशिया में रहने वाले 33 वर्षीय जोशुआ हुतागलुंग के साथ। इस शख्स के घर पर आसमान से एक उल्कापिंड आकर गिरा, जिसकी वजह से वह रातों रात मालामाल हो गया। दरअसल अंतरिक्ष से गिरे उस उल्कापिंड यानि Meteorite ने जोशुआ को 10 करोड़ रुपए का मालिक बना दिया, क्योंकि वह कीमती धातु से बना हुआ था।

जोशुआ की कहानी सुनकर आपको भी लग रहा होगा कि काश हमारे घर पर भी Meteorite गिर जाए, लेकिन जिस तरह हर चमकती चीज सोना नहीं होती ठीक उसी तरह आसमान से गिरा हर Meteorite इंसान को करोड़पति नहीं बना सकता।
भगवान से ऐसी दुआ कभी मत करना कि कोई मीटियोराइट आपके घर या फिर आपके मौहल्लें में गिरे। क्योंकि किसी भी इंसान, जानवर या फिर घर के उपर गिरने पर ये उसको तबाह कर देगा। इस पूरी घटना को समझने के लिए आपको यह समझना जरूरी है कि Meteorite कितने प्रकार के होते हैं और कौन सा Meteorite कीमती होता है।

क्या होते हैं Meteorite?

meteorite
Credit: nationalgeographic

उल्कापिंड यानि Meteorite किसी पत्थर के छोटे टुकड़े से लेकर हवाई जहाज या उससे भी बड़े आकार के हो सकते हैं। जब कोई उल्कापिंड किसी वजह से स्पेस में ही टूट जाता है, तो उसके छोटे टुकड़े धरती पर गिरने लगते हैं। जहां एक तरफ कुछ टुकड़े धरती के वातावरण में प्रवेश करते ही नष्ट हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ टुकड़े जमीन तक पहुंचने में सफल हो जाते हैं। धरती के अलग अलग कोनों में Meteorite गिरते रहते हैं, लेकिन हर टुकड़ा इतना कीमती नहीं होता कि आपको रातों रात करोड़पति बना दे।

कौन से Meteorite होते हैं कीमती?

हर Meteorites की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से तय होती है, यानि इनकी कीमत $0.50 से लेकर $1000 प्रति ग्राम भी हो सकती है। कुछ Meteorite धूल और चट्टानों से बने होते हैं, जिनकी कीमत कुछ भी नहीं होती है। जबकि कुछ Meteorite कीमती धातुओं से बने होते हैं, जिनकी कीमत लाखों में होती है।

इंडोनेशिया में जो Meteorite गिरा था, उसका इतिहास आज से 4.5 अरब साल पुराना है और उसे कार्बोनेसियस कॉन्ड्राइट (carbonaceous chondrite) बताया गया है, जो कि काफी दुर्लभ होता है। यही वजह है कि इंडोनेशिया के जोशुआ के घर पर गिरे Meteorite की कीमत 857 डॉलर प्रति ग्राम लगाई गई है, यानि प्रति ग्राम की कीमत 63,587 रुपए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस Meteorite की कीमत सोने से भी ज्यादा है, क्योंकि भारत में सोने की कीमत लगभग 52,100 प्रति तोला है।

Josua Hutagalung-with-meteorite

कैसे बढ़ जाती है कीमत?

अंतरिक्ष की दुनिया में घूमने वाले लोगों के लिए Meteorite हमेशा से जिज्ञासा का विषय रहते हैं, इसलिए वह लोग इस तरह की चीजों की तलाश करते हैं जो अनोखी और अद्भुत हो। वैज्ञानिक Meteorite के जीवन की शुरुआत से लेकर अब तक के सफर की जांच करते हैं और फिर उसकी कीमत तय करते हैं। Meteorite में मौजूद तत्व और धातु धरती में इतनी कम मात्रा में पाई जाती है कि जब ये जमीन पर गिरते हैं, तो प्राप्त करने वाला व्यक्ति करोड़पति बन जाता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो Meteorite की कीमत का निर्धारण उसमें मौजूद विभिन्न तत्वों और उसके इतिहास पर निर्भर करता है।

दुनिया का सबसे कीमती उल्कापिंड

16 Psyche asteroid

16 Pysche को दुनिया का सबसे कीमती उल्कापिंड माना जाता है, जिस पर मौजूद दौलत का अंदाजा लगाना मशीनों के बस की बात भी नहीं है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने उल्कापिंड 16 Pysche में मौजूद दौलत का पता लगाने के लिए एक रोबॉटिक मिशन प्लान तैयार किया है, जिसके तहत स्पेसक्राफ्ट के जरिए वहां मौजूद लोहे, निकल और सोने की खोज की जाएगी।

फोर्ब्स मैगजीन ने दावा किया है कि उल्कापिंड 16 Pysche में मौजूद धातु पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए काफी है। 16 Pysche में मौजूद धातुओं की कीमत 10,000 क्वॉड्रिलियन डॉलर यानि कि (10,000,000,000,000,000,000 डॉलर) के करीब हो सकती है। इस उल्कापिंड के अंदर धूल भरी चट्टानों के बजाय कीमती धातुएं मौजूद हैं, जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि 16 Pysche एक अनोखा उल्कापिंड है, जो पूरी तरह से लोहे और निकेल का बना हो सकता है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि अभी तक कोई भी मिशन इस कीमती उल्कापिंड तक नहीं पहुंच पाया है।

ये भी पढ़ें:

रेगिस्तान में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक शिकारी

यह उल्कापिंड बना देगा दुनिया के हर इंसान को अमीर

लाइका जिसने इंसानों को अंतरिक्ष में पहुंचाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here