Gliese 1214 b ग्रह पर जमीन नहीं बल्कि चारों तरह मौजूद है पानी ही पानी

0
Gliese 1214 b

इस ब्रह्मांड में बहुत कुछ ऐसा है, जिसके बारे में जानने के प्रयास वैज्ञानिक कई सालों से कर रहे हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी खोजों को अंजाम दिया है, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसी ही एक खोज है पानी से भरे हुए ग्रह की, जिसे The Water World के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं इस अद्भुत ग्रह Gliese 1214 b से जुड़ी कुछ खास बातें-

Gliese 1214 b की खोज

Gliese 1214 b हमारे सौर मंडल के बाहर मौजूद एक Exoplanet है, जो Gliese 1214 नामक तारे की परिक्रमा करता है। इस ग्रह को MEarth Project के तहत दिसंबर 2009 में खोजा गया था, जिसका मूल सितारा हमारे सूर्य से 48 प्रकाश वर्ष की दूरी पर Ophiuchus नक्षत्र में स्थित है। वैज्ञानिकों ने Gliese 1214 b को The Water World नाम दिया है, क्योंकि इस ग्रह में पानी की मात्रा काफी ज्यादा है। आपको बता दें कि Gliese 1214 b को आसान शब्दों में GJ 1214 b के नाम से भी जाना जाता है।

Gliese 1214 b की गिनती Super-Earth के रूप में की जाती है, क्योंकि इसका आकार हमारी पृथ्वी के मुकाबले काफी बड़ा है। हालांकि यह हमारे सौर मंडल में मौजूद गैसीय ग्रहों की तुलना में काफी छोटा भी है। Gliese 1214 b वैज्ञानिकों के लिए दिलचस्प इसलिए भी है, क्योंकि इसका मूल तारा सूर्य के नजदीक मौजूद है और धरती से इस ग्रह की दूरी 40 प्रकाश वर्ष है। दिसंबर 2013 में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया था कि आने वाले समय में Gliese 1214 b के वातावरण में बादलों की मौजूदगी का पता लगाया जा सकता है।

Gliese 1214 b का द्रव्यमान हमारी पृथ्वी के द्रव्यमान के मुकाबले 2.7 गुना ज्यादा है, जबकि इसका वजन पृथ्वी की तुलना में लगभग 7 गुना ज्यादा है। Gliese 1214 b को अपने तारे का चक्कर पूरा करने में 38 घंटों का समय लगता है, जो पृथ्वी के मुकाबले अपने तारे से 70 गुना ज्यादा नजदीक मौजूद है।

Gliese 1214 b Exoplanet
Credit: scientificamerican

यही वजह है कि Gliese 1214 b की सतह का तापमान काफी ज्यादा रहता है, जो वैज्ञानिकों के अनुमान के हिसाब से 280 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। अपने तारे के बेहद नजदीक होने की वजह से ही Gliese 1214 b में जीवन की शुरूआत के लिए संभवित तत्व मौजूद नहीं हैं। इस ग्रह के वातावरण में काफी धुंध मौजूद है, जिसकी वजह से इसकी सतह को साफतौर पर देखना काफी मुश्किल हो जाता है।

NATIONAL ASTRONOMICAL OBSERVATORY OF JAPAN के वैज्ञानिकों का कहना है कि Gliese 1214 b में तापमान और प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि पानी अपने सामान्य यानि तरल रूप में मौजूद नहीं रह पाता। ऐसे में Gliese 1214 b वॉटर वर्ल्ड होने के बावजूद भी यहां पानी की मौजूदगी प्लाज्मा के रूप में है।

दूसरे ग्रहों से क्यों अलग है Gliese 1214 b

जब Gliese 1214 b की खोज की गई, तो वैज्ञानिकों ने इसे वॉटर वर्ल्ड बताते हुए इस ग्रह में बहुत ज्यादा पानी होने की बात पर जोर दिया। लेकिन वैज्ञानिकों को Gliese 1214 b के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करनी थी, लिहाजा इस काम के लिए उन्होंने Hubble Space Telescope की मदद ली। जब Hubble Space Telescope ने Gliese 1214 b की कुछ तस्वीरें ली, जिससे यह पता चला कि इस ग्रह पर ठोस सतह मौजूद नहीं है। इतना ही नहीं Gliese 1214 b का Scale Height भी पृथ्वी की तुलना में कहीं ज्यादा है, जहां एक तरफ धरती का Scale Height लगभग 10 किलोमीटर है, वहीं Gliese 1214 b का Scale Height पृथ्वी से 3 गुना ज्यादा है।

इसके अलावा Gliese 1214 b का घनत्व भी पृथ्वी की तुलना में काफी अलग है, Gliese 1214 b का घनत्व 2 ग्राम Per Cubic Centimeter है जबकि यहां पानी 1 ग्राम Per Cubic Centimeter है। इस गणना से वैज्ञानिक अंदाजा लगाते हैं कि Gliese 1214 b पर पानी की मात्रा धरती की तुलना में काफी ज्यादा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि Gliese 1214 b का निर्माण अपने तारे से दूर हुआ होगा, जहां पानी बर्फ के रूप में जम गया। लेकिन अपनी यात्रा के दौरान यह ग्रह घूमते फिरते अपने तारे के नजदीक आ गया, जिसकी वजह से उसकी सतह गर्म हो गई और पानी प्लाज्मा के रूप में तब्दील होने लगा।

वैज्ञानिकों की मानें तो Gliese 1214 b धरती के इतने समीप मौजूद है कि इसकी संचरना को समझने के लिए भविष्य में बहुत से मिशन भेजे जा सकते हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा 31 अक्टूबर 2021 को James Webb Space Telescope को लॉन्च करेगी, जो शोधकर्ताओं को Gliese 1214 b के वायुमंडल और संरचना को समझने में मदद करेगा। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस टेलीस्कोप की मदद से वैज्ञानिकों को Gliese 1214 b के बारे में वह जरूरी जानकारी मिल पाएगी, जिससे यहां जीवन की संभावना होने का पता लगाया जा सके।

तो ये था Gliese 1214 b ग्रह, जो Super-Earth होने के बावजूद भी हमारी धरती से काफी अलग और अद्भुत है। ऐसे में वैज्ञानिक लगातार इस ग्रह से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भविष्य में भेजे जाने वाले मिशन सफलतापूर्वक अपना काम कर सके। आप Gliese 1214 b ग्रह के बारे में क्या सोचते हैं, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।

ये भी पढ़ें:

साउथ कोरिया ने बनाया असली सूरज से भी खतरनाक सूरज

Meteorite के टुकड़े से रातों रात करोड़पति बन गया शख्स

अंटार्कटिका में पाए गए 10 अजीब जीव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here