अंटार्कटिका में पाए गए 10 अजीब जीव

0
HOFF CRAB

आपने बहुत से सुंदर और अजीब से दिखने वाले समुद्री जीवों को देखा होगा लेकिन आज हम आपको अंटार्कटिका में पाए जाने वाले अजीब जीवों के बारे में बताएंगे।  जिनके बारे में शायद ही आपने कहीं पढ़ा हो। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में… 

अंटार्कटिका में पाए गए 10 अजीब जीव

Elephant Seal

ELEPHANT SEAl
Credit – ThoughtCo


Elephant Seal सील की प्रजातियों में से एक है। ये अंटार्कटिका में Sub-zero Conditions में रहने के  लिए जाना जाता है। ये दुनिया के सबसे वजनी जानवरों में से एक है। इसका वजन लगभग  4082 किलो तक होता है। जन्म के समय इसके बच्चे का वजन लगभग 50 किलो होता है। जो 3 महीने के अंदर ही बढ़कर 150 किलो हो जाता है। इसका नाम Elephant Seal रखे जाने के  पीछे इसकी नाक है। जो हाथी की सूंड की तरह दिखाई देती है। लेकिन उसकी तरह लंबी नहीं होती। इसे अकेले रहना पसंद नहीं है। Elephant Seal एक सामाजिक जीव है। इसीलिए हमेशा झुंड में पाया जाता है। इसकी खास बात ये है कि ये 3 महीने तक बिना कुछ खाएं जिंदा रह सकता है । ये ज्यादातर मछलियां, छोटे समुद्री जीव और शार्क के साथ ही स्कवीड खाता है।

Tardigrade

TARDIGRADES
Credit- Mother Nature Network

Tardigrade पानी में रहने वाला आठ-टाँगों का सूक्ष्मप्राणी (micro-animal) है। इसे दुनियाभर में “little water bear, के नाम से जाना जाता है। Tardigrade को ये नाम German zoologist -जॉहान ऑगस्त ईप्रियम गोएज़ (Johann August Ephraim Goeze) ने दिया था जिन्होने इसे 1773 में खोजा। ये अंटार्कटिका के  गहरे महासागर में पाए जाते हैं। Tardigrade पृथ्वी का सबसे resilient (रेजिलिएंट) यानी सभी तरह की परिस्थितियों को झेल सकने वाला जीव है।ये −272 °सेंटीग्रेड से लेकर 150 °सेंटीग्रेड तक का तापमान झेल सकता है। इंसानों की तुलना में ये हजार गुना ज्यादा रेडियेशन में भी जिंदा रह सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 1 Tardigrade हजारों साल तक जिंदा रह सकता है।

Sea Pig

SEA PIG
Credit- popularmechanics

Sea Pig का वैज्ञानिक नाम स्कोटोप्लेन्स (Scotoplanes) है। जो Cucumber की तरह दिखाई देता  है। ये समुद्र की गहराई में रहता है। Sea Pig की  खोज सबसे पहले  1882 में एक Swedish zoologist Hjalmar Théel ने की थी। इनकी लंबाई 6 इंच से कम होती  है| ये समुद्र में तैरते नहीं बल्कि चलकर दूसरी जगह जाते हैं।  

Sea Spider

SEA SPIDER
Credit- WordPress

Sea spider एक प्रकार का Marine Arthropod है।इसको Pantopoda और Pycnogonids भी  कहा जाता है। ये सिर्फ अंटार्कटिका महासागर की गहराई में रहते हैं। इसके पैर दुनिया की सभी मकड़ियों में सबसे बड़े  होते हैं । जिनकी लंबाई 70 सेमी. तक होती है।  जो इसे सबसे अलग और खास बनाती हैं।  

Hoff Crab

HOFF CRAB
Credit- Wessex Scen

Hoff Crab अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली बालों वाली मकड़ी की एक प्रजाति है।जिसे Hairy-chested yeti crab के नाम से भी जाना जाता है। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के अनुसार ये समुद्र तल से 2,000 मीटर नीचे पाया जाता है। इसकी लंबाई 15 सेमी. तक होती है| Hoff Crab का नाम फेमस बेवाच स्टार डेविड हैसलहोफ (David Michael Hasselhoff ) के नाम पर रखा गया था। क्योंकि उनकी छाती में भी बहुत सारे बाल थे। जबकि इसका binomial नाम Kiwa tyleri(कीवा टायलरी) जो 2010 में सबसे पहले इसकी खोज करने वाले Paul Tyler के नाम पर रखा गया है।  

Basket Star

BASKET STAR
Credit- Real Monstrosities

Basket Star ,दुनिया में सबसे अजीब दिखने वाले जीवों में से एक हैं। जो एक टोकरी की तरह लगती है। Basket Star दिखने में किसी पेड़ की जड़ों के गुच्छे की तरह लगती है। ये Brittle Star Fish की प्रजाति में से एक है। इसके पास दिमाग नहीं होता है, लेकिन ये अपनी पावर Regenerate करने के लिए  जानी जाती है।  

Antarctic Squid

ANTARCTICA SQUID
Credit – Glogster

आंकड़ों के मुताबिक, Antarctic Squid अभी तक रिकॉर्ड किए गए सबसे बड़े invertebrates यानी अकशेरुकी जानवर हैं। यानी ऐसे जानवर -जिनके पास न तो  कोई कशेरुक स्तंभ होता हैं अगर हो भी तो विकसित नहीं होता । Antarctic Squid भी उन्हीं में से एक है ,इसकी लंबाई  46 फीट तक बढ़ सकती है। इसका वजन  750 किलो  तक होता है। इसे  Colossal Squid और Giant Cranch Squid, के नाम से भी जाना जाता है। ये अंटार्कटिका में  समुद्र के गहरे पानी में पाया जाता है।  

Skua

SUKA
Credit- nzbirdsonline

Arctic Skua को Air Pirate के नाम से भी  जाना जाता है। क्योंकि ये पलक झपकते ही किसी का भी खाना चुरा लेती है।  ये  पक्षी बहुत फुर्तीला और  आक्रामक होता है। इसकी लंबाई 56 सेमी. ऐप वज़न लगभग 1.5 किलो होता है। ये कभी कभी अपने खाने के लिए  पेंगुइन के अंड़े या छोटे बच्चों  तक का शिकार करती है ।  

Arctic Comb Jelly

COMB JELLY
Credit- Cosmos Magazine

Arctic Comb Jelly एक अजीब जीव है जिसे  1700  में पहली बार  देखा गया था | ये  अपनी प्रजाति के जीवों  के विपरीत आर्कटिक  के  ठंडे  पानी में  पाई जाती है | इसकी प्रजातियां सबसे प्राचीन जीवित जीवों  में से एक है,  जो कम से कम 515 मिलियन साल से समुद्र में रह रही है | इसकी लंबाई 1.5 मीटर तक होती है | इसके शरीर में कोई हड्डी तक नहीं होती बल्कि ये 95% पानी से ही बना होता है, इतना ही नहीं इसका तो दिमाग तक नहीं होता |  

Chinstrap Penguins

CHINSTRAP PENGUIN
Credit- TravelWild Expeditions

भले ही Chinstrap Penguins आपको साधारण पेंगुइन की तरह लगे । लेकिन इसकी गर्दन के चारों ओर काले बैंड होते हैं जो हेल्मेट या टोपी की तरह दिखाई देता हैं। ये अंटार्कटिका के  जमे हुए तटों पर पाया जाता हैं। इसको “Ringed Penguin”, “Bearded Penguin”  और “Stonecracker Penguin” के नाम से भी जाना जाता है। Chinstrap Penguin की लंबाई 72 सेमी. और वज़न लगभग 5 किलो तक होता है । आपको बता दें कि नर  Chinstrap Penguins, मादाओं की तुलना में बड़े और  ज्यादा वज़नी होते हैं। ये मछली, क्रिल, झींगा, और विद्रूप (squid) का शिकार कर खाता है। Penguins की सभी प्रजातियों में Chinstrap Penguin ही सबसे ज्यादा आक्रामक होता है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here