दुनिया की 10 बेस्ट सींगिंग बर्ड

0
Singing Birds

गाना गाने वाले दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पक्षी

सभी कि चाहत होती है कि उनके दिन की शुरूआत  किसी मधुर आवाज या गीत के साथ हो। सुबह सुबह  पक्षियों के गीत कानों में पड़ते ही हमारा दिमाग शांत और मूड एकदम फ्रैश हो जाता है। बहुत से पक्षी अपने साथी को आकर्षित करने के लिए गीत का सहारा लेते हैं। मधुर आवाज निकालने की कला सभी पक्षियों में नहीं होती। आज हम आपको दुनिया की 10 बेस्ट सींगिंग बर्डस के बारे में बताएंगे।

1- COMMON NIGHTINGALE BIRD 

कोमॉन नाइटिंगेल बर्ड या नाइटिंगेल बर्ड छोटी पक्षी है जो अपने सुन्दर गीत और  मधुर आवाज के लिए जानी जाती है। ये आकार में यूरोपीय रॉबिन से थोड़ी बड़ी होती है। नाइटिंगेल एशिया, अफ्रीका और यूरोप में पाई जाती है। कोमॉन नाइटिंगेल बर्ड के गीत को प्रकृति का सबसे सुंदर गीत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नर पक्षी मादाओं को आकर्षित करने के लिए मधुर आवाज में गीत गाते हैं। इसकी आवाज इतनी मधुर है कि इसे दुनिया की सबसे ‘Melodious Singing Bird’ कहा जाता है। इसका गीत आप सुबह सुबह या रात को ही सुन सकते हैं।

2- CANARY BIRD

कैनरी बर्ड का नाम उसके  मूल स्थान, स्पेन के कैनरी island के नाम पर पड़ा ।ये एक पालतू छोटी गाने वाली पक्षी है। इसके गाना गाने का तरीका बाकी पक्षियों से अलग है। इसकी खास बात ये है कि ये अपने आस पास के वातावरण से आ रही आवाज की नकल आसानी से कर लेतीं हैं। ये गर्मियों को छोड़कर  पूरे साल गातीं हैं। आपको बतां दें नर, मादाओं की तुलना में बेहतर गायक होते हैं, इसीलिए सबसे ज्यादा ब्रिकी इन्हीं की होती है। कैनरी बर्ड ज्यादाकर पीले रंग की होती है। जिसके पंखों पर काले और सफेद रंग की धारियां बनी होती हैं। कैनरी बर्ड  को सबसे पहले 17 वीं शताब्दी में देखा गया था। उस समय केवल अमीर लोग ही इसे पाल सकते थें। उस दौरान, कैनरी बर्ड फैशन स्टेटमेंट बन गई थी।

3- ASIAN KOEL BIRD

बेस्ट सींगिंग बर्ड की लिस्ट में अगला नाम एशियन कोयल बर्ड bird का है। जिसकी लंबाई 46 सेमी और  वजन 327 ग्राम तक होता है। एशियन कोयल पक्षियों में नर “ko-ooo” और मादा “kik-kik-kik” की आवाज निकालते हैं। ये भारत के अलावा एशिया और ऑस्ट्रेलियामें भी पाई जाती है। एशियन कोयल बर्ड बहुत ही चालाक होती है,मादाएं खुद के घोंसले कभी नहीं बनाते बल्कि अपने अंड़ों को किसी दूसरे पक्षी के घोसले में रख आती है। जिससे वो पक्षी एशियन कोयल के अंड़ों की देखरेख करे। नर एशियन कोयल गहरे नीले और काले रंग का होता  है जबकि मादा का रंग भूरा होता है और इसके पंखों पर धब्बेदार पैटर्न बने होते हैं।

4- ROSE-BREASTED GROSBEAK BIRD

दुनिया की सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक रोज़ ब्रीस्टेड ग्रोसबीक बर्ड है। ये दिखने में आकर्षक होती है और बीज खाने वाली(seed-eating )सींगिंग बर्ड है,जो उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में पाई जाती है। इसका  शरीर काले और सफेद रंग का होता है। रोज़ ब्रीस्टेड ग्रोसबीक बर्ड की लंबाई 22 सेमी. और पंख 30 सेमी. होते है। इसका वजन 65 ग्राम तक होता है। नर पक्षी पेड़ की शाखाओं पर बैठते हैं और गाते हैं जबकि मादा घोंसले का निर्माण करती है और गाती हैं। आपको बतां दें, ये पक्षी सर्दियों में  भोजन की तलाश में मध्य और दक्षिण अमेरिका में चले जाते हैं। रोज़ ब्रीस्टेड ग्रोसबीक बर्ड बड़े झुंडों में प्रवास करते हैं हालांकि, वनों की कटाई के कारण, इनकी संख्या कम हो रही है।

5- AMERICAN ROBIN BIRD

अमेरिकन रॉबिन बर्ड को रॉबिन रेड ब्रीस्ट बर्ड के नाम से भी जाना जाता है। ये ज्यादातर उत्तरी अमेरिका में पाए जाते है जो एक प्रवासी पक्षी है । ये सर्दियों में, दक्षिणी कनाडा से पलायन करके मैक्सिको और प्रशांत तट तक चली जाती है। ये  अलग-अलग आवाज निकालने में सक्षम होती  हैं। रॉबिन की लंबाई  28 सेमी और इसके पंख 41 सेमी लंबे  होते  है। अमेरिकन रॉबिन नर और मादा दोनों  पक्षियों के शरीर का  रंग नारंगी होता है ।जो काले और गहरे भूरे रंग के पंखों से ढका रहता है। हालांकि नर महिलाओं की तुलना में ज्यादा हल्के रंग  के होते हैं। यही कारण है कि इसे दुनिया का सबसे आकर्षिक पक्षी माना जाता है।

6- SONG THRUSH BIRD

सॉग थ्रश बर्ड, अफ्रीका, एशिया और यूरोप में पायी जाने वाली एक singing bird है। इसको स्ट्रोमकोक (stormcock) भी कहा जाता है। इसका शरीर सफेद होता है जिस पर गहरे ब्राउन रंग के धब्बे और हल्के काले रंग के पंख होते हैं। सॉग थ्रश बर्ड पेड़ों की शीर्ष, शाखाओं में ग्रुप में इकट्ठा होते हैं और फिर एक साथ गाना गाते हैं। सॉग थ्रश, का वजन 110 ग्राम और लंबाई 9.5 इंच तक होती है। ये मधुर आवाज़ के साथ ही अलग तरह की आवाजें निकालने के लिए जानी जाती है।

7- CHANNEL-BILLED CUCKOO BIRD

कोयल की प्रजातियों में सबसे बड़ी’चैनल बील्लड कुक्कु बर्ड’ ही है। इसकी लंबाई 65 सेमी और पंख 1 मीटर तक लंबे होते हैं। ये दक्षिण अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और न्यू गिनी में पाई जाती है। चैनल बील्लड कुक्कु, प्रजनन के मौसम में अपने साथी को पहचानने और आकर्षित करने के लिए अपनी मधुर आवाज में गाना गाती। दूसरे ब्रूड परजीवी(brood parasite )पक्षियों की तरह ये भी दूसरे पक्षी के घोंसले में अपने अंडे डाल देती है। फल इनके आहार का एक प्रमुख स्रोत हैं लेकिन ये छोटे कीट पतंगों का भी शिकार करती हैं। चैनल बील्लड कुक्कु बर्ड  की आवाज की वजह से इसे सबसे मधुर गाने वाला पक्षी माना जाता है।

8- BLACK-BILLED MAGPIE 

दुनिया की बेस्ट सींगिंग बर्ड में से एक है ब्लैक बील्लड मैगपाई जिसे अमेरिकन मैगपाई (American Magpie) भी कहा जाता है जो “कौवा” की प्रजातियों में से एक है। ये अमेरिका में पायी जाती है। इसकी पूंछ की लंबाई इसके शरीर की कुल लंबाई के आधे के बराबर होती है ब्लैक बील्लड मैगपाई अपना घोंसला पेड़ों की ऊंची टहनियों पर बनाते है। जो देखने में एक गुंबद के आकार का लगता है उनका प्रजनन मार्च से जुलाई तक शुरू होता है और वे एक समय में 6-7 अंडे देते है ब्लैक बील्लड मैगपाई  की सबसे खास बात है कि ये अपने आस पास के पक्षियों की आवाज़ की नकल कर सकते है

9- YELLOW-TAILED BLACK COCKATOO

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ज्यादातर येलो-टेलेड ब्लैक कॉकटू पीले नहीं बल्कि काले रंग का होता है। जिसके बस गाल  ही हल्के पीले रंग के होते हैं। जो ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है। ये अपनी मधुर आवाज के लिए जानी जाती हैं। येलो-टेलेड ब्लैक कॉकटू “की-ओउ की-ओउ” की आवाज निकालते हैं। ये हर समय एक अलग आवाज निकालते हैं। जैसे भोजन की खोज करते समय अलग और  खतरा महसूस होने पर अलग आवाज निकाल कर अपने साथियों को अलर्ट करते हैं। इतना ही नहीं ये दुनिया में सबसे बुद्धिमान पक्षियों में से एक है।

10 – HOUSE SPARROW BIRD

हाउस स्पैरो ,स्पैरो परिवार की एक पक्षी है,जो दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में पायी जाती है। इसकी लंबाई लगभग 16 सेमी और वजन 39 ग्राम तक होता है, जैसा की नाम से ही पता चलता है। ये एक सामाजिक पक्षी है और इसीलिए मानव बस्तियों के आसपास आसानी से पाई जाती है। हाउस स्पैरो को’कॉमन स्पैरो’के नाम से भी जाना जाता। नर हाउस स्पैरो आमतौर पर साथी को आकर्षित करने के लिए अपनी मधुर आवाज़ का इस्तेमाल करते हैं जबकि मादा, पुरुष के गीत का जवाब देने के लिए। हाउस स्पैरो को दुनिया की सबसे बेस्ट सींगिंग बर्डस में से एक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here