दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मछलियां

0

10 सबसे खतरनाक मछलियां

इंसानों पर अटैक करने के लिए ग्रेट वाइट शार्क (Great White Sharks) बहुत फेमस हैं।  जिसे  समुद्र का  सबसे खतरनाक जीव भी माना जाता है ,जो एक ही वार में बड़े से बड़े जीव को अपने नुकीले दांतों से चीड़-फाड़ कर देती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कई दूसरी मछलियां भी हैं जो शार्क से भी ज्यादा खतरनाक है ? आज हम ऐसी ही खतरनाक मछलियों के  बारे में बताएंगे। 

Wels Catfish

Wels catfish
Credit: Animals-And-Bird

वेल्स कैटफ़िश , ताज़े पानी की  एक बड़ी मछली है, जो कज़ाकिस्तान चीन, ग्रीस, टुर्की, सेंतरल और ईस्ट्रन यूरोप  में पाई जाती है।  इसकी लंबाई 5 मीटर और वजन लगभग  150 किलो तक होता है,जिसके साथ ये 50 साल तक जिंदा रह सकती है। वेल्स कैटफ़िश महाद्वीपीय यूरोप  (Continental Europe) की  गर्म झीलों और नदियों में रहती है । ये  मछली, मेंढक और पानी में रहने वाले दूसरे जीवों का शिकार कर खाती है।  वेल्स कैटफ़िश आक्रामक शिकारियों में से एक है।  इसके रेजर जैसी धार वाले नुकीले दांत होते हैं।  वेल्स कैटफ़िश आक्रामक  होने पर  ये इंसानों पर  भी हमला करती है। 

CANDIRU FISH  Credit- writeopinions

Candiru Fish

कैंडिरु फ़िश, न सिर्फ खतरनाक, बल्कि बहुत जहरीली भी होती है।  अमेजन नदी में पाई जाने वाली ये मछली छोटे मॉन्स्टर के नाम से जानी जाती है।  इसे पेंसिल फ़िश (Pencil Fish), टूथपिक फ़िश (Toothpick Fish) और वेम्पायर फ़िश (Vampire Fish ) कहते हैं। कैंडिरु फ़िश इतनी छोटी होती हैं कि  शरीर के नाजुक हिस्सों पर अटैक करके सीधे अंदर घुस जाती है जिससे किसी की भी  मौत हो जाती है। 

 Electric Ray

ELECTRIC RAY  Credit- Atlantis Gozo

इलेक्ट्रिक रे, दुनिया में पाए जाने वाले  इलेक्ट्रिक  जीवों में से एक  है। जो दुनिया भर के टेम्परेटस सीस (Temperate Seas) में रहती हैं।  दुनिया  में  इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। ये अपनी मांसपेशियों के जरिए बिजली को प्रोड्यूस (Produce) और स्टोर (Store) कर सकती हैं।  इलेक्ट्रिक रे शिकारियों से  बचने या  शिकार पकड़ने के लिए बिजली के झटके का इस्तोमाल करती हैं। ये एक ही बार में 8 से 220 वोल्ट तक  की बिजली के झटके को प्रोड्यूस ( Produce) कर सकती  है। हालांकि इसके ये बिजली के झटके इस पर निर्भर करते हैं कि  ये शिकार के लिए है या बचाव। इलेक्ट्रिक रे समुद्र में मिट्टी या रेत के नीचे रहती हैं।  इसका गहरा भूरा रंग समुद्र में शिकारियों से छिपाने में मदद करता है । 

Lion Fish

LION FISH
Credit-thinglink

ल्वॉइन फ़िश, Indo-Pacific और अटलांटिक महासागर में पाई जाती है। इसके लाल, सफेद, भूरे और काले  रंग के बैंड के की वजह से है, इसे ज़ेब्राफिश( Zebra Fish),फायरफिश(Fire Fish), टर्कीफिश(Turkey Fish), टेस्टफिश(Tasty Fish) या बटरफ्लाई कोड (Butterfly-Cod)  भी कहा जाता है। ल्वॉइन फ़िश की लंबाई 5 से 45 सेमी. और वजन 1.5 किलो तक होता है। इसके पेक्टोरल फिन्स (Pectoral Fins) और जहरीले डंक होते हैं जो बहुत दर्दनाक है ल्वॉइन फ़िश का जहर भी जानवरों के साथ इंसानो के लिए खतरनाक होता है। ल्वॉइन फ़िश के काटने पर बहुत दर्द होता है साथ ही सांस लेने की तकलीफ और उल्टी होती है। 

Pufferfish

PUFFER FISH   Credit-The Telegraph


भले ही पफर फ़िश दिखने में बहुत सुंदर और मासूम लगती है लेकिन ये बहुत ही जहरीली होती है जो जापान, चीन, फिलीपींस और मेक्सिको में पाई जाती है। इसे पफर (Puffers), बलूनफिश (Balloonfish), ब्लोफिश (Blowfish), ब्लोबीज (Blowies), बब्लफिश (BubBlefish),  ग्लोब फिश (Globe fish), स्वेल फिश(Swell Fish), टॉड फिश(Toad Fish), टॉडिस (Toadies), हनी टॉड्स (Honey Toads), शुगर टॉड्स (Suger Toads), और  सी स्क्वैब (Sea Squab) भी कहते हैं। ये आकार में ज्यादा बड़ी नहीं होती। ये लगभग 10 साल तक जिंदा रह सकती है। इस मछली में साइनाइड(Cyanide)से भी खतरनाक जहर होता है जिससे कोई भी जीव या इंसान  पैरालाइज हो जाता है।   

Electric Eel

ELECTRIC EElCredit- Canal & River Trust

खतरनाक इलेक्ट्रिक ईल अमेज़ॅन और ओरिनोको नदी में रहती हैं। इसकी लंबाई 2 मीटर तक और वजन 20 किलो का  होता है। ये मछली  भी इलेक्ट्रिक रे (Electric Ray) की तरह बिजली के झटके देने के लिए जानी जाती है। इसके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स(Electrolytes) नाम का 6000 से ज्यादा तरह की कोशिकाएं होती हैं। अपने बचाव या  शिकार को पकड़ने के लिए ये 7 से 600 वोल्ट  तक बिजली के झट्टके देती है। इलेक्ट्रिक ईल का बिजली का झट्टका इतना खतरनात होता है कि इससे इंसान का हार्रट फेल जाता है और उसकी मौत हो सकती है। 

Piranha

PIRANHA- Credit- Trip N Travel

पिरान्हा, ताज़े पानी  की एक खतरनाक और जानलोवा  मछली है जो अपने रेज़र की तरह तेज़धार वाले त्रिकोणीय दांत(Triangular teeth) के लिए मशहूर हैं | ये दक्षिण अमेरिकी नदियों में रहती है | पिरान्हा हमेशा झुंड में शिकार करती है | ये अपने से बड़ी मछली या जीव को पलक झपकते ही  शिकार  कर खा जाती है | पिरान्हा बड़े शिकार को पकड़ने के लिए एक बड़े GROUP में शिकार करती हैं | एक भूखी पिरान्हा  इंसानों पर  भी हमला कर सकती है  , आपको बतां दें कि अमेज़ॅन में तो पिरान्हा के  इंसानों पर हमले की बात आम है |

Box Jelly Fish

BOX JELLY FISH Credit-Koh-Phangan-Island-News

बॉक्स  जेलीफिश एशिया, कैलिफोर्निया, जापान, न्यूजीलैंड  और ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पाई जाने वाली एक पारदर्शी जेलीफिश है। जो पानी में 7.4 किलोमीटर प्रति घंटे की SPEED से तैर सकती है। पानी में इसे देखना मुश्किल होता है। बॉक्स जेलीफिश nematocyst जहर पैदा करती है, जिससे पहले दिल काम करना बंद कर देता है , धड़कन रुक जाती है और मौत है जाती। हर साल 100 लोग इसके जहर से मर जाते हैं।

Bull Shark

BULL SHARK  Credit- Mental-Floss

Bull Shark दुनिया की सबसे खतरनाक शार्क में से एक हैं | ये ब्राजील, मोरक्को, अंगोला, साउथ अफ्रीका, केन्या, भारत, वियतनाम, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। बुल शार्क फ़िश बहुत तेज़ और एक आक्रामक शिकारी है। दूसरी शार्क की तुलना में इसने इंसानों पर ज्यादा हमले किए है। ये कछुए, मॉलस्क, क्रस्टेसियन और डॉल्फिन खाती है।

Stone Fish

STONE FISHCredit- Flickr

स्टोन फ़िश को दुनिया की  सबसे खतरनाक मछलियों में से एक माना जाता है । इसके पास  सुई के समान नुकीले डंक होते हैं जो  खतरनाक और बहुत दर्दनाक होते हैं, जिससे जानलेवा Neuroticजहर निकलता हैं । ये 14 से 20 इंच लंबी होती है  जो दिखने में पत्थर जैसी लगती  है। स्टोन फ़िश  उतना ज़हर छोड़ती है जितना वजन उसके ऊपर पड़ता है। अगर गलती से इसके ऊपर किसी ने पाँव रख दिया तो आपका पांव काटना पड़ेगा, क्योंकि इसके जहर से लकवा मार जाता है, या फिर समय पर इलाज न मिलने पर 24 से 30 घंटों में मौत भी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here