दुनिया में पाए जाने वाले 10 खूबसूरत समुद्री जीव

0
Mantis

सी ड्रेगन, ल्वाइन फिश, क्लाउनफ़िश, क्रिसमस ट्री वोर्म, पेरेटफि़श, मैनटीस श्रीम्प , आपने ऐसे खूबसूरत और अनोखे समुद्री जीवों को पहले कभी नहीं देखेा होगा। समुद्र में लाखों समुद्री जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से कुछ अपने आकार और रंग के कारण डरावने या खतरनाक लगते हैं। तो कुछ समुद्री जीव बहुत खूबसूरत लगते हैं । आज हम आपको ऐसे ही 10 समुद्री जीवों के बारे में बताएंगे …

Christmas Tree Worm

क्रिसमस ट्री वोर्म दुनिया के सभी उष्णकटिबंधीय महासागरों (Tropical ocean ) में पाया जाने वाला एक रंगीन समुद्री जीव है। इसके सिर पर क्रिसमस पेड़ की  तरह  दिखने वाले दो चमकीले ताज होते हैं। जिसकी वजह से इसका नाम ‘क्रिसमस ट्री वोर्म’ पडा। क्रिसमस ट्री वोर्म लाल, नारंगी, पीले, सफेद और गुलाबी रंग का होता हैं। जिसकी वजह से ये बाकी कीड़ों से अलग और खूबसूरत लगता है।

Flower Hat Jelly

फ्लॉवर हेट जेली , पश्चिमी प्रशांत महासागर में पाई जाने वाली जेलीफ़िश की एक रंगीन और दुर्लभ प्रजाति है | ये एक टोपी की तरह दिखती है जिसपर छोटे छोटे फूल हों | इसकी  लंबाई 15 सेंटीमीटर तक होती है | फ्लॉवर हेट जेली पीले, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, हरे और नीले रंग की होती है| ये छोटी मछलियों को पकड़ने और दुश्मन से बचने के लिए अपने दर्दनाक डंक का इस्तेमाल करती हैं |फ्लॉवर हेट जेलीका डंक इंसान के लिए घातक नहीं है लेकिन इससे दर्द  बहुत होता  है |

Clownfish

आपको  फाइंडिंग निम्मो (Finding Nemmo) कार्टून फिल्म तो याद होगी। जिसमे एक निम्मो नाम की मछली होती है। जिसके शरीर का रंग नारंगी, होता है जिस पर अलग-अलग सफेद धारियां होती है। क्या आपको पता है कि उस मछली का असली नाम क्लाउनफ़िश है? ये दुनिया की सबसे सुंदर और रंगीन मछलियों में से एक है। ये नारंगी रंग के साथ लाल और पीले रंग में भी पाई जाती है। इसके रंग की वजह से इसे क्लाउनफ़िश कहा जाता है। इसकी लंबीई 7 से 10सेंटीमीटर तक होती है। दुनिया में क्लाउनफ़िश की लगभग 30 प्रजातियां हैं। ये जो हिंद और प्रशांत महासागर में पाई जाती है।  

Mantis Shrimp

दुनिया में मैनटीस श्रीम्प की 400 से ज्यादा प्रजातियां हैं जो हिंद और प्रशांत महासागर के ठंडे पानी में पाई जाती है | इसके शरीर का रंग चमकदार  लाल, नारंगी, नीला और हरा होता है| इस की आंखें भी रंगीन होती हैं,जिससे ये रंगों आसानी से पहचान सकती है |

Regal Angel Fish

Regal Angel Fish कई पैटर्नस में पाई जाती है | हिंद और प्रशांत महासागर के ठंडे पानी में पाई जाने वाली  ये मछली मध्य आकार की  होती हैं| ये आकार में लगभग 9.8 इंच तक लंबी होती है | इसके शरीर में नीली-सफेद और नारंगी धारियां होती है |  उनके पृष्ठीय पंखों (dorsal fins) में भी ऐसे खूबसूरत पैटर्न होते हैं और कौडल फिन (caudal fin) यानी इसकी पूंछ गहरे पीले रंग की होती है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है |

Sea Dragon

सी ड्रेगन का शरीर देखने पत्तों की तरह लगता है इसीलिए इसे लीफी सी ड्रेगन (Leafy Sea Dragon) भी कहा जाता है। इसकी लंबाई 20सेमी सेमी 24 सेंटीमीटर होती है। ये सी होर्स( sea horse) की प्रजातियों में एक है। इसके शरीर की बनावट  समुद्री पौधे की तरह  होती है जो इसे शिकारियों से छिपने में मदद करती है। इसके शरीर को रंग गहरा भूरा, पीला , नारंगी , नीला और हरा होता है।

Parrot fish

पेरेट फिश का नाम  इसके मुंह की वजह से रखा गया है जो तोते की  चोंच की तरह  दिखाई देता है। पेरेट फिश की 90 प्रजातियां पाई जाती  हैं, जो दुनिया के सबसे रंगीन औऱ खूबसूरत मछलियों में से एक है। ये मछली अपने  विकास के दौरान लिंग और रंग को बार-बार बदल सकती  हैं। पेरेट फिश की लगभग सभी प्रजातियां महिलाओं के रूप में पैदा होती हैं और अपनी उम्र के साथ अपना लिंग में  पुरुष के रूप में बदल लेती हैं। इसकी ये खूबी इसे बाकी मछलियों से अलग बनाती है ।जन्म के कुछ सालों तक  पेरेट फिश का रंग भूरा,  फिर भूरा या लाल रंग का हो जाता हैं। जैसे-जैसे इसकी उम्र और बढ़ती  है वैसे वैसे पेरेट फिश को रंग हरा या नीला होने लगता है।

Sea Anemone

Sea Anemone का नाम रंगीन स्थलीय एनीमनी फूल के नाम पर रखा गया है। दुनिया में इसकी हजारों जातियां हैं ये अपने पैरों की मदद से समुद्र तल से चिपकी रहती हैं। Sea Anemone का रंग पीला , गुलाबी , लाल होता है। Sea Anemone का शरीर बेलनाकार होता है,  इसके मुंह के आस-पास हजारों जहरीले tentacles  (जाल) होते हैं। जिसकी मदद से  ये अपने शिकार को पकड़ती है।

Mandarin Fish

Mandarin Fish प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया  में पाई जाती है। इसकी 184 प्रजातियां है।
इसकी लंबाई लगभग 6 सेंटीमीटर तक होती है। इसके शरीर का रंग भूरा,  चमकदार नीला और गहरे हरे रंग का होता है। इसे “ सी लोकट्स (sea locusts), प्रऑन किलर (prawn killers), और “थम स्पलीट्टरस (thumb splitters) के नाम से भी जाना जाता है। Mandarin Fish अपने आगे के पैरों का इस्तेमाल शिकारी को पंच मारने के लिए करती है। इसके पंच में इतनी ताकत होती है कि एक ही बार में शिकारी की मौत हो जोती है या वो अधमरा हो जाता है ।

Lion Fish

Lion Fish, Indo-Pacific और Atlantic Ocean में पाई जाती है। इसके लाल, सफेद, भूरे और काले  रंग के बैंड की वजह से ही, इसे ज़ेब्राफिश, फायरफिश, टर्कीफिश और  टेस्टफिश भी कहा जाता है। इस मछली की लंबाई 5 से 45 सेमी  और वजन 1.3  किलो तक होता है। इसके पेक्टोरल फिन्स (pectoral fins) और जहरीले स्पाइन्स(spines) होते हैं जो बहुत दर्दनाक है। Lion Fish का जहर जानवरों के साथ  इंसानो के लिए भी खतरनाक होता है। इसके काटने पर बहुत दर्द होता है। सांस  लेने में तकलीफ और उल्टी भी होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here