समझदार स्त्री अपने पति की इन चार बातों को रखती है हमेशा गुप्त, जानें क्या है इसकी वजह

0
Chanakya Niti

Chanakya Niti In Hindi: भारत के मशहूर शासक चंद्रगुप्त मौर्य को कौन नहीं जानता, वह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक होने के साथ-साथ एक कुशल योद्धा और शासक थे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि चंद्रगुप्त मौर्य की नीतियों के पीछे एक विशेष व्यक्ति की सलाह होती है, जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है।

आचार्य चाणक्य महान ज्ञानी होने के साथ-साथ अच्छे सलाहकार और नीतिकार थे, उनके द्वारा बनाई गई नीतियां कभी विफल नहीं होती थी। इसलिए तो तेज़ दिमाग वाले हर व्यक्ति को चाणक्य कहा जाता है, जो अपनी कुशलता से दुश्मन को बिना हानि पहुंचाए हरा देता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें बताई, जो मानव जीवन को सुखद बनाने का काम करती हैं।

इसी तरह उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने पति से जुड़ी कुछ बातें किसी को नहीं बतानी चाहिए। जो महिला अपने पति की महत्वपूर्ण बातों को छिपा कर रखती हैं, उन्हें समझदार स्त्री समझा जाता है। तो आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को अपने पति से जुड़ी कौन-सी चार बातें गुप्त रखनी चाहिए-

Chanakya Niti In Hindi:

पति की बीमारी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी पुरुष को कोई भी बीमारी है, तो यह बात समाज या किसी व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। पत्नी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोगों को पति की बीमारी के बारे में न बताया जाए। समझदार स्त्री यह जानती है कि पति की बीमारी दुनिया को बताने पर लोग उनसे दूरी बना लेंगे। यही नहीं कई लोग इस बात का फायदा उठाकर परिवार को कमजोर या तोड़ने का काम करते हैं।

पति की कमाई

चाणक्य नीति के अनुसार समझदार महिला कभी भी अपने पति की कमाई जग जाहिर नहीं करती हैं। वह अपने पति की कमाई का दिखावा या बड़ाई नहीं करती। लेकिन जो महिला समाज के सामने अपने पति की कमाई का झूठा दिखावा करती हैं, वह कहीं न कहीं अपने पति के लिए मुश्किलें बढ़ा देती हैं। जिसकी वजह से उनके पति को कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। इसलिए किसी भी स्त्री को अपने पति की कमाई जग-जाहिर नहीं करनी चाहिए।

पति का डर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपके पति को किसी चीज से डर लगता है, तो यह बात अपने तक ही रखें और किसी को ना बताएं। कई बार असामाजिक तत्व आपके पति के डर का फायदा उठाकर आपके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं कुछ लोग डर को लेकर आपके पति का मजाक भी बना सकते हैं, जिसकी वजह से उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए जब किसी से बात करें, अपने पति के बारे में उन्हें सब कुछ न बताएं।

किसी को न बताएं आपसी झगड़े

पति और पत्नी के बीच किसी बात पर मतभेद या लड़ाई होना बेहद आम बात है, जिसे आपस में मिलकर सुलझा लेना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी को अपनी आपसी लड़ाईयों को जग जाहिर नहीं करना चाहिए। इससे उनका रिश्ता कमजोर होता है और दूसरे लोग परिवार में फूट डालने की कोशिश करते हैं। जिससे पति-पत्नी के बीच दरार बढ़ सकती है। लिहाजा अपने झगड़ों को आपस में ही सुलझा लें।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि चाणक्य नीति में पति से संबधिंत, इन 4 बातों को गुप्त रखने के लिए क्यों कहा गया है। जो स्त्री अपने घर की बातें घर तक ही सीमित रखती हैं, उनका परिवार खुशी-खुशी जीवन व्यतीत करता है। लेकिन जो महिला बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलती है, उनके घर में अंसतोष की स्थिति बनी रहती है। लिहाजा बोलने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि आपको कौन-सी बातें गुप्त रखनी हैं।

ये भी पढ़ें:

अगर धरती पर बारिश होना बंद हो जाए तो क्या होगा ?

ताजमहल एक मकबरा है या शिव मंदिर?

दुनिया के दिल दहला देने वाले रीति रिवाज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here