भारत में इन जगहों पर है ‘एलियंस’ का वास

0
UFO sightings in India

Alien’s Greatest Mystery

हमेशा इंसान ऐसी चीजों के बारे में जानना चाहता है जिसके बारे में कम जानकारी होती हैं।जिज्ञासा की इस लिस्ट में एक नाम एलियंस का भी है।कहते हैं कि एलियंस के धरती पर कई ठिकाने हैं जहां एलियंस आते जाते रहते हैं।इनमें से कई जगह तो भारत में भी हैं, आखिर वो कौन सी जगह है जहां एलियंस रहते हैं

इंसान की तरह एलियंस की भी दुनिया हैं। इसी के चलते हाल ही में नासा के एक साइंटिस्ट ने दावा भी किया था कि एलियंस हमारी धरती की सैर कर चुके हैं और इंसान को इसकी भनक तक नहीं लगी। वैसे तो दुनियाभर में एलियंस के कई ठिकानें हैं जिसमें से कई भारत में स्थित हैं। सबसे पहले बात करते हैं हिमालय की

1. हिमालय

हिमालय पवर्त अपने आप में अद्भुत और रहस्यमयी हैं। यहां रहस्यमयी घटनाओं के किस्से सुनने को मिलते हैं। जिनमें ये एक एलियंस से जुड़ा हैं। कहते हैं कि हिमालय की ऊंची चोटी पर एलिसंस रहते हैं। यहां वे छुपकर रहते हैं। दरअसल 2010 में जम्मू कश्मीर के आसपास वाले इलाके में यूएफओ को देखा गया। कई चैनलों पर खबर पर दिखाई भी गई लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

एक बार भारत चीन बोर्डर से कुछ दूरी पर एक इलाके में काफी उंचाई पर तेज रोशनी नजर आई। लोगों का मानना है कि ये रोशनी एलियंस के यान की ही थी, जो अपने साथ कुछ लोगों और जानवरों को ले जाना चाहती थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई।

दूसरी घटना साल 2011 की हैं। जब रात में ऑन ड्यूटी भारतीय सेना के एक जवान ने तश्तरी के साइज वाला एक यान देखा।बताते हैं इस यान में इतनी तेज रोशनी थी कि आंखे अपने आप बंद हो रही थी। यान को सीमा रेखा के नजदीक एक गांव में उतरते हुए भी देखा गया। बाद में जब वहां देखा तो कोई नजर नहीं आया।

एक मामला तब सामने आया जब हिमालय के आसपास एक गोल अंतरिक्ष यान घूमता दिखाई दिया। इसे कई लोगों ने देखने का दावा भी किया। इस यान पर नजर रखने के लिए ड्रोन भी भेजा गया था। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा ।ड्रोन ने काफी ऊंचाई तय की, लेकिन तेज से चमकता यान कही गायब हो गया।

हिमालय के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि हिमालय पर्वत की चोटियों पर जाना बेहद ही मुश्किल भरा काम है। अनजान जगह होने की वजह से एलियंस का यहां अंडरग्राउंड बेस कैंप हैं। किसी के पास कोई पुख्ता सबूत ना होने की वजह से वैज्ञानिक इस बात को मानने से इंकार करते हैं।

2. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई ऐसी गुफाएं हैं जिनका इतिहास काफी पुराना हैं। वैसे तो इन गुफाओं के कई शैल चित्र हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं लेकिन कुछ शैल चित्र अनोखे हैं। इन पर उड़नतश्तरी बनी हैं। साथ ही तश्तरी से निकलते हुए अजीबो गरीब तरह के जीव। लोगों का कहना है कि ये अजीब जीव कोई और नहीं बल्कि एलियंस हैं। वही एक चित्र में एलियंस ने अपने सिपर पर हेलमेट जैसा कुछ पहन रखा है जिसपर एंटीने जैसी दो छड़े भी लगी हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये शैल चित्र करीब 10 हजार साल पहले बनाएं गए थे। शायद कई हजार साल पहले एलियंस यहां आये होंगे जिनकी तकनीक हमसे कई गुना  फास्ट हैं।

3. तमिलनाडु

एलियंस का तीसरा ठिकाना तमिलनाडु का एक मंदिर बताया जाता हैं, जो महाबलिपुरम में स्थित हैं shore मंदिर। ये बे ऑफ बंगाल के किनारे पड़ता हैं। इसकी बनावट बाकी मंदिरों के कुछ अलग हैं। इसका शिखर रॉकेटनुमा आकृति की तरह बना हैं। मंदिर के बीच एक मेन हॉल हैं जो एकदम सही शेप में हैं। इसे हम रॉकेट की आकृति से समझ सकते हैं। बताया जाता है कि इस मंदिर को बनाने में एलियंस का भी हाथ हैं। जैसा कि इसका निर्माण कई सदियों पहले किया गया था। तो ऐसे सवाल उठता हैं कि प्राचीन समय में तकनीक इतनी विकसित नहीं थी को कैसे सफाई से इसका मेनहोल बनाया गया होगा। कहा जाता हैं कि यहां से एलियंस अपने रॉकेट लांच करते थे।हालांकि वैज्ञानिक इस बात को मानने  से इंकार करते हैं।

4. ओडिशा

ओडिशा में एक छोटा सा जिला हैं जिसका नाम है नयागढ़। कहते हैं कि यहां कम ही लोग आते जाते हैं। आजादी से कुछ समय पहले यहां के यूएफओ को उतरते हुए देखा गया। इस बात को साबित करने के लिए एक स्थानीय आर्टिस्ट ने उसका चित्र भी उकेरा था जिसमें एलियंस और उनके यान को बनाया गया था। इस घटना के बाद एक न्यू मैक्सिको के पास एक हादसा हुआ। जिसमें अमेरिकी वायुसेना ने एक उड़नतश्तरी बरामद करने  का दावा भी किया। हालांकि बाद में इसे झूठा साबित किया गया। कुछ लोगों का कहना है कि ये इलाका एलियंस के पुराने ठिकानों में से एक हैं।

5. गुजरात

बताते हैं कि गुजरात की द्वारका सिटी को एलियंस ने बसाया था। दरअसल द्वारका एक हिंदू तीर्थस्थल हैं। इसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भी कहा जाता हैं क्योंकि इसे श्रीकृष्ण ने ही बसाया था। लेकिन एक समय के बाद ये नगरी पानी में डूब गई। कहते हैं कि एलियंस ने यहां से जाते समय इसे नष्ट्र कर दिया। यहां की कलाकारी को देखकर भी माना जाता हैं कि प्राचीन समय में इस तरह की कलाकारी करना कोई आसान काम नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसा कि इस शहर को एलियंस ने बसाया था इसलिए उन्होंने ही यहां चित्रकारी की होगी।

खैर सच चाहे जो भी हो, लेकिन ये तो सच हैं कि एलियंस धरती पर कई बार आ चुके हैं। इस बात का दावा नासा के कंप्यूटर साइंटिस्ट और प्रोफेसर सिल्वानो पी कोलंबानो भी कर चुके हैं। उनका कहना है कि एलियंस इंसान की तुलना में कहीं ज्‍यादा बुद्धिमान हैं। उनका दिमाग आम इंसानों से कई गुना फास्ट हैं क्योंकि उनके पास सुपर ब्रेन है। एलियंस के पास ऐसी अद्भुत तकनीक है, जिसकी कल्‍पना हम इंसान नहीं कर सकते। हालांकि अभी भी एलियंस के खोज जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here