अजब देशों के गजब कानून, कहीं चप्पल तो कहीं डांस बैन

0
10 Weirdest law Around the world

समाज को चलाने के लिए नियम-कानून बहुत जरूरी है। अगर परेशानी दूर करने वाला कानून ही आपकी परेशानी का कारण बन जाए तो ? आज हम आपको दुनिया के अजीब कानूनों के बारे में बताएंगे।

बीच पर चप्पल बैन

NO Sleeper in Beach
Credit – Koh-Samui-Sunset

ये सुनने में तो अजीब लगता हो लेकिन  इटली में बीच, पर चप्पल  ले जाना एक अपराध है। दरअसल चप्पल पहनने से कोई परेशानी नहीं है। दिक्कत तो तब आती है जब लोग बीच पर रबर की बनी चापल्लों में जाते हैं औऱ चप्पल के भीगने पर उससे घर्षण की आवाज़ें आने लगाती हैं। जिससे बहुत लोग परेशान हो जाते हैं, इसलिए चप्पल के ही बीच पर बैन कर दिया है।

बाइबल रखना अपराध

No Bible Book
Credit -Beliefnet

उत्तर कोरिया में शायद ही कोई चीज बची हो जिस पर कोई प्रतिबंध ना हो और हो भी क्यों ना, किम जोंग यहां का ताना शाह जो है। यहां सिर्फ अपने राजा की पूजा करने की अनुमति है। यहां का राजा वो खुद ही है इसीलिए उसने ऐसा किया। किम जोंग इतना अत्याचारी है कि उसने बाइबल रखने पर एक साथ 80 से ज्यादा लोगों को मार डाला,क्योंकि वे बाइबल के प्रति समर्पित थे। इतना ही नहीं बाइबल रखने पर यहां जेल और मौत की सजा मिलती है।

पत्नी के जन्मदिन को भूलना अवैध

Don't-Forget-Birthday-of-Your-wife-
Credit – psychologytoday

कोई अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाए , पत्नी के जन्मदिन को भूलने से बड़ा अपराध तो वैसे भी कोई भी नहीं हो सकता। लेकिन क्या आपको पता है कि समोआ अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलना एक कानून  अपराध है ? ऐसा करने पर आपको जुर्माना देना होगा या अपको जेल  की हवा भी खानी पड़ सकती है। इस कानून से बच सकते हैं। सोचिए ज़रा इसका क्या तरीका हो सकता है? नहीं समझे, आप 29 फरवरी को पैदा हुई एक महिला से शादी कर लीजिए। 4 साल में एक बार ही जन्मदिन आएगा और आपको याद करने की ज्यादा जरूरत भी नहीं पडेगी।

इंसान से जरूरी मुर्गी की जान

HEN-
Credit- Cackle-Hatchery

इंसान का कुत्तों से प्यार तो जग जाहिर है लेकिन जॉर्जिया में लोगों को अपनी जान से ज्यादा मुर्गियों से प्यार है, इसलिए यहां मुर्गियां का एक अलग कानून है। जिसके मुताबित अगर कोई मुर्गी सड़क पार कर रही है तो आपको अपनी गाड़ी रोक कर पहले उसे जाने देने होगा. ऐसा न करने पर आप जेल भी जा सकते हैं।

हंसो नहीं तो जाओगे जेल

Smiling
Credit – Psychologies

हंसना तो पड़ेगा,भला कौन अपने लोगों को हर समय हँसता और खुश देखना नहीं देखना चाहेगा इसीलिए इटली की सरकार ने एक अजीब कानून बनाया। जिसके मुताबिक़ इटली के मिलान शहर में  हर नागरिक खुश दिखना चाहिए। यानी कुछ भी हो लेकिन चेहरे पर मुस्कान हमेशा होनी चाहिए और ऐसा न करने पर वाले को जेल भेज दिया जात है।

फ्लश करना अवैध

Flash-Law-
Credit- HowStuffWorks

अगर आपको रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट जाना पड़े और आप एक कानून की वजह से फ्लश नहीं कर पाए तो सोचिए जरा क्या होगा? जी हां, आपने सही पढ़ा.. ऐसा अनोखा कानून स्विट्ज़रलैंड का है। यहां में कोई भी रात के 10 बजे के बाद टॉयलेट जाने पर फ्लश इस्तेमाल नहीं कर सकता, क्योंकि स्विट्ज़रलैंड की  सरकार का मनना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण होता है जिसके कारण ऐसा कदम उठाया गया. ये तरीका कितना कारगर है ये तो वहां की सरकार  और लोग ही जानते होगें।

बल्ब बदलना गैर-कानूनी

Changing-Light-Bulb
Credit – R.-Jesse-Lighting

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया, में खुद एक लाइट बल्ब को बदलना अवैध है। यहां एक सामान्य व्यक्ति को अपने घर के बल्ब बदलने की अनुमति नहीं है। सिर्फ एक लाइसेंस प्राप्त इंजीनियर ही आपके घर में बल्ब बदल सकता है। यदि आप इस कानून को तोड़ते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा। हम भारतीय तो बिना किसी भी लाइसेंस के एक विमान को भी ठीक कर सकते हैं तो फिर बल्ब बदलने के लिए हमे भला लाइसेंस की क्या जरूरूत !

सरकार ही रखेगी बच्चों का नाम 

Baby-name
Credit – MomJunction

कोई भी माता पिता अपने बच्चे का नाम अपनी पसंद से खुद रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा डेनमार्क में नहीं कर सकते। यहां  बच्चों के नाम के लिए  भी एक अजीब और अलग कानून है।  जिसके मुताबिक अभिवावक अपने बच्चों का नाम तय किए गए7हजार नामों में से ही रख सकते है। सके अलावा कोई नाम नहीं रख सकते और ना ही वो नाम मान्य होगा। फिर भी जिन माता-पिता को नाम खुद रखना है, तो इसके लिए अभिवावकों को पहले अपने स्थानिय चर्च से अनुमति लेनी होती है।

चुइंगगम पर बैन 

Chewing gum
Credit – Quick-and-Dirty-Tips

आप सिगरेट, शराब, गुटका और पब्लिक प्लेस में पोशाब करने पर बैन के बारे में तो सुना ही होगा लेकिन क्या आपने कभी चुइंग गम पर बैन के बारे में सुना है? तो चलिए हम आपको बता देते हैं। 1992 से सिंगापुर में चुइंगम पर बैन है और सिर्फ डॉक्टर की लिखित अनुमति होने पर निकोटीन गम खा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी सिंगापुर में गम नहीं ला सकता है या नहीं बेच सकता है। सड़क पर चुइंगम थूकने पर 700 डॉलर का जुर्माना भी है। सिंगापूर की सरकार अपने देश को साफ़ रखना चाहती है इसलिए उन्होंने इस पर बैन लगा दिया।

नोट पर पैर रखना है गैरकानूनी

Foot On currency
Credit- Found-Out

वैसे तो नोट पर कोई पैर नहीं रखना चाहेगा बल्कि सभी इसे संभाल के रखते हैं। अगर आप थाईलैंड में हैं और गलती से भी नोट पर पैर रख दिया तो इसके लिए आपको सजा दी जा सकती है और 600 डॉलर तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है, क्योंकि इस पर राजा की तस्वीर बनी होती है और इस पर पैर रखना राजा का अपमान माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here